state wide area network क्या है?

State Wide Area Network क्या है?

SWAN ऐसे प्रकार के नेटवर्क को कहते हैं जिसे E-Governance के अंतर्गत स्थापित किया गया हो और जिसका उद्देश्य सरकारी मुख्यालयों (जैसे — राज्य, जिला, ब्लॉक इत्यादि) को आपस में जोड़ना है। जिससे कि एक सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाली Connectivity प्राप्त हो सके।

यहाँ हम SWAN क्या है?, इसको क्यों स्थापित किया गया? इत्यादि के बारे में जानेंगे —

  1. SWAN का पूरा नाम क्या है?
  2. State Wide Area Network क्या है?
  3. SWAN network के उदाहरण
  4. SWAN network की विशेषताएँ
  5. SWAN network के फायदे
  6. SWAN network के नुकसान
  7. अन्य

1. SWAN का पूरा नाम क्या है? (Full form of SWAN)

SWAN का पूरा नाम स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (State Wide Area Network) है।

2. State Wide Area Network क्या है?

State Wide Area Network के नाम से ही स्पष्ट होता है कि यह Wide Area Network से ही बनाया गया है या यह WAN नेटवर्क की तरह एक नेटवर्क है।
SWAN का प्रारूप WAN नेटवर्क जैसे ही होता है। किन्तु इसे बनाने का उद्देश्य अलग है।
State Wide Area Network को E-Governance के अंतर्गत बनाया गया है। जिसका उद्देश्य एक Closed User Group Network का निर्माण करना है। जिससे कि सरकारी कार्यालयों और मुख्यालयों को Secure & High Internet Connectivity के साथ आपस में एक दूसरे से जोड़ा जा सके।
इसके साथ ही इसका और उद्देश्य यह है कि —
  • लेन-देनों को सुरक्षित बनाया जा सके।
  • आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाया जा सके।
state wide area network क्या है?
State Wide Area Network क्या है?


3. SWAN network के उदाहरण

  • राज्य मुख्यालय को जिला मुख्यालय से जोड़ना।
  • जिला मुख्यालय को तहसील से जोड़ना।
  • किसी एक राज्य को दूसरे राज्य से जोड़ना।

4. SWAN network की विशेषताएँ

SWAN नेटवर्क भारत सरकार के द्वारा स्थापित किया गया है जिसकी कई विशेषताएँ हैं —
  • SWAN नेटवर्क को भारत सरकार की राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंश योजना (National E-Governance Plan) के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
  • स्वैन (SWAN) प्रोजेक्ट को मार्च, 2005 में स्वीकृत किया गया था।
  • भारत सरकार की राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक गवर्नेंश योजना (NEGP) के अंतर्गत सुविधाएँ देने वाले घटकों में से एक है।
  • यह केवल सरकार और सरकारी कार्यों के लिए ही बनाया गया है।
  • इसमें बंद उपयोगकर्ता समूह (Closed User Group) का निर्माण होता है।
  • यह अन्य नेटवर्क की तुलना में ज्यादा सुरक्षित है। क्योंकि यह बंद नेटवर्क का निर्माण करती है।

5. SWAN network के फायदे

SWAN नेटवर्क के कई फायदे हैं —
  1. यह सुरक्षित होता है जिसके कारण हम इस नेटवर्क का प्रयोग लेन-देन के लिए कर सकते हैं।
  2. यह High Internet Connectivity प्रदान करता है जिसके कारण समय की बचत होती है।
  3. इसमें सभी सरकारी कार्यालयों को आपस में जोड़ा जाता है जिसके कारण सरकारी कार्यों में आसानी और तेजी आती है।
  4. इसमें हम संवेदनशील को ज्यादा सुरक्षित रूप से भेज सकते हैं।

6. SWAN network के नुकसान

जिस प्रकार इसके फायदे हैं उसी प्रकार इसके कुछ नुकसान भी हैं —
  1. यह केवल सरकारी कार्यों के लिए ही बनाया गया है जिसके कारण SWAN नेटवर्क अन्य नेटवर्क के खर्चीला होता है।
  2. यह बंद उपयोगकर्ता समूह (CUG) का निर्माण करता है। जिसके कारण कोई भी इसका प्रयोग नहीं कर सकता।

7. अन्य

वर्तमान में भारत के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में SWAN (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) प्रचलित है।
नागालैंड राज्‍य में SWAN का कार्यान्‍वयन उन्नत (advanced) चरण पर है।
स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क (SWAN) के  माध्यम से वित्तीय और सामाजिक लाभ प्राप्त करने की परिकल्पना की गई है। इस project का उद्देश्य आवाज, डाटा और वीडियो का संचार सभी राज्यों में करना है।
SWAN को इसलिए बनाया गया है ताकि सरकारी सेवाओं और सूचना का किसी भी समय और देश के कोई भी क्षेत्र में आदान-प्रदान किया जा सके।

SWAN के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

स्वान (SWAN) किस देश की परियोजना है?

SWAN (स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क) भारत की परियोजना है।

स्वान को कब स्वीकृत किया गया था?

स्वैन (SWAN) प्रोजेक्ट को मार्च, 2005 में स्वीकृत किया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने