metropolitan area network क्या है?

Metropolitan Area Network in Hindi 

Metropolitan Area Network (MAN) ऐसे प्रकार के नेटवर्क को कहते हैं, जहाँ कई LAN आपस में मिल जाते हैं। MAN प्रायः एक शहर या नगर के अंदर फैला हुआ Network होता है।
यहाँ हम MAN के बारे में विस्तार से जानेंगे — 
  •  MAN का पूरा नाम क्या है?
  • Metropolitan Area Network क्या है?
  • MAN network के प्रकार
    1. Fiber Distribution Data Interface (FDDI)
    2. Asynchronous Transfer Mode (ATM)
    3. Switched Multi-megabit Data Service (SMDS)
  • MAN network के उदाहरण
  • MAN network की विशेषताएँ
  • MAN network के फायदे
  • MAN network के नुकसान

MAN का पूरा नाम क्या है?

MAN का पूरा नाम मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (Metropolitan Area Network) है।

Metropolitan Area Network क्या है?

Metropolitan area network नेटवर्क का ऐसा प्रारूप है जो प्रायः शहरों या नगरों में फैले हुए होते हैं, MAN नेटवर्क LAN से बड़े किन्तु WAN नेटवर्क से छोटे होते हैं।
मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क (MAN) एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है। ये एक या एक से अधिक शहरों में फैले होते हैं। सामान्यतः इसकी क्षमता 50 से 70 किलोमीटर तक होती है।
MAN को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य High-speed Internet connectivity प्रदान करना है। इसलिए इसमें फाइबर ऑप्टिक केबलों का प्रयोग किया जाता है। इसमें DATA Transmission की speed Mbps में होती है।
प्रायः MAN नेटवर्क एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है, इसलिए इसे स्थापित और संचालित करना कठिन भी होता है।
metropolitan area network क्या है?
metropolitan area network क्या है?

MAN network के प्रकार

MAN Network के सामान्यतः तीन प्रकारों को सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है —
  1. Fiber Distribution Data Interface (FDDI)
  2. Asynchronous Transfer Mode (ATM)
  3. Switched Multi-megabit Data Service (SMDS)

Fiber Distribution Data Interface (FDDI)

प्रायः FDDI का प्रयोग LAN में किया जाता है। FDDI, लोकल एरिया नेटवर्क (LAN) में data transmission के लिए एक मानक (standard) है।
इसमें फाइबर ऑप्टिक केबलों का प्रयोग किया जाता है इसलिए इसे फाइबर डिस्ट्रीब्यूशन डेटा इंटरफ़ेस कहा जाता है।
चूंकि FDDI की सीमा को 200 किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है और इसके द्वारा हजारों उपयोगकर्ताओं को आपस में जोड़ा जा सकता है इसलिए इसे MAN (Metropolitan Area Network) कहा जाता है। 

Asynchronous Transfer Mode (ATM)

MAN नेटवर्क में Asynchronous Transfer Mode का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। इसे 1980 में real-time data transfer के गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विकसित किया गया था। जिसका उद्देश्य बात करते समय Audio & Video की गुणवत्ता (quality) को बढ़ाना था।

Switched Multi-megabit Data Service (SMDS)

SMDS एक data communication service है जिसका प्रयोग LAN, MAN और WAN को आपस में जोड़ने के लिए प्रयोग किया जाता था।
SMDS को सन 1990 के दौर में विकसित किया गया था। यूरोप में इस Connectionless Broadband Data Service (CBDS) के रूप में जाना जाता था।

MAN network के उदाहरण

मेट्रोपोलिटन एरिया नेटवर्क के कुछ उदाहरण —
  • Landline service providers
  • केबल ऑपरेटर्स (Cable Operators) जो मॉडेम या वायर के द्वारा हमें इंटरनेट सेवाएं प्रदान करती हैं।
  • टेलीफोन कंपनियां जो टीवी. नेटवर्क प्रदान करती हैं।

MAN network की विशेषताएँ

  • ये कई LANs को आपस में जोड़ते हैं।
  • इनमें फाइबर ऑप्टिक केबलों का प्रयोग किया जाता है।
  • MAN बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैले होते हैं।
  • सामान्यतः ये 50 से 70 किलोमीटर तक फैले होते हैं।

MAN network के फायदे

  • इसमें DATA Transfer rate अन्य networks की तुलना में ज्यादा होती है।
  • इसका coverage area/range लोकल एरिया नेटवर्क से ज्यादा होता है।
  • ये LAN से अच्छी connectivity प्रदान करते हैं।

MAN network के नुकसान

  • ये एक या दो शहरों तक ही सीमित रह जाते हैं।
  • LAN की तुलना में इसे स्थापित करना मुश्किल होता है।
  • इसे संचालित करने के लिए skilled persons की जरूरत होती है।
  • यह LAN की तुलना में जटिल होता है।
  • MAN बड़ा नेटवर्क प्रारूप है इसलिए यह खर्चीला भी होता है।
  • यह केवल 50 से 70 किलोमीटर तक ही सीमित होता है।

1 टिप्पणियाँ

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने