personal area network क्या है?

Personal Area Network in Hindi 

Personal Area Network (PAN) छोटा सा नेटवर्क होता है, इस नेटवर्क में बहुत कम, जैसे एक या दो कंप्यूटर्स, मोबाइल या कुछ पर्सनल डिवाइस Connected होते हैं।

PAN का पूरा नाम क्या है?

PAN का पूरा नाम पर्सनल एरिया नेटवर्क (Personal Area Network) है।

Personal Area Network क्या है? 

Personal area network नेटवर्क का ऐसा प्रारूप है जिसमें बहुत कम Device Connected होते हैं। इसमें Video games, Telephone, Smartwatches, Smartphones और कुछ Personal Devices जुड़े होते हैं।

सामान्यतः इसे स्थापित करने का कोई बड़ा उद्देश्य नहीं होता है, इसे स्थापित करना भी बहुत आसान भी होता है। यह LAN (Local Area Network) से छोटा होता है।

personal area network क्या है?
personal area network क्या है?


PAN network के प्रकार

PAN Network के मुख्यतः दो प्रकार हैं।
  1. Wired Personal Area Network
  2. Wireless Personal Area Network

Wired Personal Area Network

Wired पर्सनल एरिया नेटवर्क में डिवाइस एक-दूसरे के द्वारा केबल या Wire के माध्यम से Connected होते हैं जैसे USB (Universal Serial Bus) या Firewire द्वारा।

Wireless Personal Area Network

Wireless पर्सनल एरिया नेटवर्क में डिवाइस दूसरे से बिना Wire के Connected होते हैं। अर्थात इसमें डिवाइस आपस में किसी signal के द्वारा जुड़े होते हैं जैसे Infrared, Bluetooth, Wi-Fi ZigBee, Ultrawideband इत्यादि।

PAN network के उदाहरण

पर्सनल एरिया नेटवर्क के कुछ उदाहरण 
  • घर में बनाया हुआ Office.
  • एक कंप्यूटर से कई प्रकार की डिवाइस जुड़े रहना जैसे  mouse, keyboard, printers, speakers इत्यादि।
  • अपने Smartphone से कई डिवाइस हो connect करना जैसे  smartwatches, headphones, speakers इत्यादि।

PAN network के फायदे

  • इसे स्थापित करना आसान होता है।
  • इसका maintenance cost लगभग शून्य (0) रहता है।
  • इसकी गुणवत्ता अच्छी होती है।
  • यह flexible और portable होता है।
  • इसे manage करना भी आसान होता है।

PAN network के नुकसान

  • इसका coverage area/range कम होता है।
  • अगर WPAN (वायरलेस पर्सनल एरिया नेटवर्क) का प्रयोग किया जाये तो इसके डिवाइस अपेक्षाकृत महंगे होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या ई-मेल (Email) पर्सनल एरिया नेटवर्क का उदाहरण है?

नहीं ई-मेल पर्सनल एरिया नेटवर्क का उदाहरण नहीं है।

क्या वाई-फाई पर्सनल एरिया नेटवर्क है?

हाँ, वाई-फाई पर्सनल एरिया नेटवर्क के अंतर्गत आता है।

पर्सनल एरिया नेटवर्क के लिए कौनसा topology अच्छा है?

स्टार टोपोलोजी पर्सनल एरिया नेटवर्क के लिए अच्छा है।

1 टिप्पणियाँ

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने