e-RUPI क्या है? e-rupi kya hai.

 e-RUPI क्या है? e-rupi kya hai.

e-RUPI एक Digital Payment System है जो SMS, QR & String code इत्यादि तकनीक पर आधारित है। e-RUPI को Prepaid Digital Voucher या Prepaid e-Voucher भी कहा जा सकता है।
हम यहाँ e-₹UPI क्या है, कैसे काम करता है इत्यादि के बारे में विस्तार से जानेंगे —
  1. e-RUPI क्या है?
  2. e-₹UPI का पूरा नाम क्या है?
  3. e-RUPI कैसे काम करता है?
  4. e-RUPI की विशेषताएं
  5. e-RUPI के फायदे
  6. e-RUPI के नुकसान
  7. ई-रूपी प्रयोग क्यों करना चाहिए?
e-RUPI क्या है
e-RUPI क्या है

1. e-₹UPI क्या है?

e-rupi जिसे e-₹UPI, e-RUPI, ई-रूपी, ई-रुपया इत्यादि नामों से जाना जाता है एक प्रकार का भुगतान प्रणाली (Payment System) है।
e-RUPI पूर्णतः डिजिटल है, इसलिए इसे डिजिटल भुगतान प्रणाली (Digital Payment System) कहते हैं।
ई-रूपी में भुगतान के लिए रुपयों की आवश्यकता नहीं होती। मतलब यह Cashless होता है।
यहाँ, डिजिटल रूप से भुगतान करने के लिए प्रीपेड वाउचर (Pre-paid Voucher) का प्रयोग किया जाता है इसलिए इसे प्रीपेड डिजिटल वाउचर या प्रीपेड ई-वाउचर भी कहते हैं।

2. e-RUPI का पूरा नाम क्या है? e-RUPI full form

e-RUPI का पूरा नाम इलेक्ट्रोनिक-रुपया एकीकृत भुगतान इंटरफ़ेस (electronic-₹ Unified Payments Interface) है।

3. e-RUPI कैसे काम करता है?

यह QR code और SMS इत्यादि तकनीक पर काम करता है। हम यहाँ सरल शब्दों में जानेंगे कि यह प्रक्रिया काम कैसे करता है —
  1. जब कोई e-RUPI का वाउचर खरीदता है तो NPCI द्वारा उसका QR code और String code generate किया जाता है।
  2. उसके बाद उसे इसे NPCI अपने सर्वर में save कर लेता है।
  3. इसके साथ ही वह QR code या string code को वाउचर खरीदने वाले और वाउचर के उपयोगकर्ता को भेज दिया जाता है।
  4. अब CODE उपयोगकर्ता को मिल गया है। इसके बाद वह उपयोगकर्ता उस CODE का प्रयोग कर सकता है।
  5. जैसे कि उपयोगकर्ता खाद खरीदने के लिए जाता है तो वह अपने QR या String Code दुकानदार को दिखाएगा।
  6. जिसके बाद दुकानदार उस code को scan करेगा। Scan करने के बाद Payment complete हो जाएगा।
Note: उपयोगकर्ता उस CODE का प्रयोग केवल उसी उद्देश्य से कर सकता है जिसके लिए उसे जारी किया गया है। जैसे — अगर उस CODE को केवल खाद खरीदने के लिए जारी किया गया है तो वह केवल खाद खरीदने के लिए ही उपयोग होगा। अगर आप इसका प्रयोग किसी अन्य वस्तु या सेवा खरीदने के लिए करना चाहेंगे तो CODE अमान्य (Invalid) होगा।

 4. e-RUPI की विशेषताएं

ई-रूपी, Quick, End to end digital, safe & contactless है। इसके साथ इसकी अनेक विशेषताएं हैं —
  • इसमें End to end digital transaction होता है, जिसके कारण इसके चोरी होने, टूट जाने, रखरखाव, खो जाने इत्यादि का कोई खतरा नहीं होता।
  • इसमें उपयोगकर्ता को इंटरनेट की आवश्यकता नहीं पड़ती और न ही स्मार्टफोन की आवश्यकता होती है जिसके कारण इसका उपयोग आम इंसान भी कर सकता है।
  • इसके लिए बैंक account, Debit, Credit, ATM कार्ड की जरूरत नहीं होती जिसके कारण कोई भी उपयोगकर्ता इसका उपयोग कर सकता है।
  • इसका उपयोग करने के लिए कोई एप्प्स डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती।
  • इसके चोरी होने, गुम होने का खतरा नहीं होता।
  • इसे track किया जा सकता है इसलिए इसमें धोखाधड़ी करना बहुत मुश्किल है।
  • इसमें हम समाप्ति तिथि निर्धारित कर सकते हैं, यदि यह उस तिथि तक उपयोग नहीं किया जाता तो वाउचर जारी करने वाले (Issuer) के account में Refund हो जाते हैं। 
  • इसमें limit भी निर्धारित किया जा सकता है।
  • ई-रूपी में हम निर्धारित राशि का वाउचर बना सकते हैं जिसके कारण overcharge का डर नहीं होता।

5. e-RUPI के फायदे

e-₹UPI के कई फायदे हैं —
  • यह End to end digital होता है जिसके कारण हमें Cash या Card रखने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
  • चोरी का खतरा नहीं होता।
  • Overcharge का डर नहीं होता है।
  • इससे पैसे के दुरुपयोग को रोका जा सकता है।
  • इसे track किया जा सकता है जिसके कारण fraud को आसानी से पकड़ा जा सकता है।
  • इसमें उपयोगकर्ता को इंटरनेट से connect होने की जरूरत नहीं होती है। (भुगतान प्राप्तकर्ता को इंटरनेट की आवश्यकता पड़ती है।)

6. e-RUPI के नुकसान

e-₹UPI के कुछ नुकसान भी हैं —
  • केवल मोबाइल उपयोगकर्ता ही इसका प्रयोग कर सकते हैं।

7. ई-रूपी प्रयोग क्यों करना चाहिए?

e-₹UPI एक cashless, contactless, hassle free, end to end digital, payment system है जिसके प्रयोग से हमें seamless experience मिलता है इसके साथ ही यह हमें कई भावी नुक़सानों से बचाता है इसलिए इसका प्रयोग करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

e-₹UPI किसके द्वारा बनाया गया है?

ई-रूपी NPCI (National Payment Corporation of India) के द्वारा बनाया गया है।

e-RUPI किस देश का है?

इसके नाम से ही स्पष्ट हो जाता है की यह भारत का है। इसे भारत में विकसित किया गया है और इसे भारत में ही संचालित किया जाता है।

e-RUPI किसके द्वारा संचालित किया जाता है?

e-RUPI को भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) का संचालित किया जाता है। जो Rupay और UPI जैसे Payment Gateway & Interface को संचालित करती है।

क्या ई-रूपी cryptocurrency है?

नहीं। क्योंकि Cryptocurrency Blockchain पर आधारित होता है। जबकि ई-रूपी UPI system पर निर्भर है।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने