wide area network क्या है?

wide area network क्या है?

Wide Area Network (WAN) ऐसे नेटवर्क को कहते हैं जो एक बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है।
WAN नेटवर्क एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है। यह LAN और MAN जैसे नेटवर्कों से बड़ा होता है।
यहाँ हम WAN के बारे में विस्तार से जानेंगे —
  1. WAN का पूरा नाम क्या है?
  2. Wide Area Network क्या है?
  3. WAN network की विशेषताएँ
  4. वाइड एरिया नेटवर्क के उदाहरण
  5. WAN network के फायदे
  6. वाइड एरिया नेटवर्क के नुकसान

1. WAN का पूरा नाम क्या है? (Full form of WAN)

WAN का पूरा नाम वाइड एरिया नेटवर्क (Wide Area Network) है।

2. Wide Area Network क्या है?

Wide Area Network नेटवर्क का एक ऐसा प्रारूप है जो एक बहुत बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है। यह क्षेत्र एक देश-से-दूसरे देश तक भी हो सकता है।
WAN में डिवाइस और कम्प्यूटरों को आपस में वायर के द्वारा या वायरलेस जोड़ा जाता है।
चूंकि WAN कई देशों को आपस में जोड़ने का कार्य करता है इसलिए वायर को समुद्र के अंदर से बिछाया जाता है। समुद्र के अंदर जो Wires बिछाए जाता है वह ऑप्टिकल फाइबर केबल होता है।
ऑप्टिकल फाइबर केबल (Fibre Optic Cable OR Optical Fiber Cable)
फाइबर ऑप्टिकल केबल में डेटा बहुत तेज गति से हस्तांतरित होता है इसलिए इसका प्रयोग इंटरनेट में किसी एक डिवाइस को दूसरे डिवाइस से जोड़ने के लिए किया जाता है। लेकिन यह बहुत ही महंगा होता है जिसके कारण कई बार Coaxial cable का प्रयोग किया जाता है। Coaxial cable फाइबर ऑप्टिक केबल से सस्ता होता है।
कई देशों को आपस में जोड़ने के लिए ऑप्टिकल फाइबर के अलावा संचार उपग्रहों (Communication Satellites) का भी प्रयोग किया जाता है।
wide area network क्या है?
Wide Area Network क्या है?

WAN कई LANs और MANs को आपस में जोड़ने का भी कार्य करता है। इसे LAN of LANs भी कहा जाता है।

3. वाइड एरिया नेटवर्क की विशेषताएँ

वाइड एरिया नेटवर्क (WAN) बहुत बड़े क्षेत्र में फैला होता है। इसका संचालन करना LAN के मुक़ाबले बहुत मुश्किल होता है।
इसे पब्लिक या प्राइवेट रूप से संचालित किया जाता है। दुनिया के जीतने भी बड़े नेटवर्क होते हैं वे सभी WAN के अंतर्गत आते हैं। और दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क इंटरनेट है।
WAN में बहुत सारे सर्वर, Clients और Terminal जुड़े होते हैं। ये एक जटिल संरचना होता है।
चूंकि WAN बड़े भौगोलिक क्षेत्र में फैला होता है और इसमें डिवाइस एक दूसरे से बहुत दूर होते हैं इसलिए इस नेटवर्क में DATA transmission speed बहुत कम होती है।
WAN को संचालित करने का कार्य Service providers के द्वारा की जाती है जिसे हम इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP) कहते हैं।
ISP वाइड एरिया नेटवर्क के लिए backbone की तरह होता है क्योंकि इनके द्वारा ही इंटरनेट का प्रयोग किया जा सकता है।

4. वाइड एरिया नेटवर्क के उदाहरण

Wide Area Network के उदाहरण —
  • इंटरनेट सेवा प्रदाता इसका सबसे अच्छा उदाहरण है।
  • Railway नेटवर्क भी WAN नेटवर्क के अंदर आते हैं।
  • सरकारी नेटवर्क जैसे SWAN इसे WAN को ही आधार रखकर बनाया गया है।
  • इसके अलावा Aeroplane networks, ATM Networks, Bank Networks इत्यादि।

5. WAN network के फायदे

Wide Area Network के माध्यम से हम दूर के डिवाइस को आपस में Connect करके DATA का लेन-देन कर सकते हैं इसके अलावा और कई फायदे हैं —
  • इसमें ज्यादा दूर तक DATA transfer कर सकते हैं।
  • इसमें डिवाइस को आपस में Wireless connect किया जा सकता है।
  • इसे व्यवसाय की तरह प्रयोग किया जाता है जिसके कारण ये दूर में Data transfer करने के लिए एक अच्छा माध्यम है।
  • इसमें Data Synchronization बहुत अच्छी तरह से किया जा सकता है जिसके कारण हमें backup server, file server इत्यादि अलग से बनाने की जरूरत नहीं होती है।
  • इसमें leased lines की मदद से High speed data transfer किया जा सकता है। 

6. वाइड एरिया नेटवर्क के नुकसान

  • यह बहुत खर्चीला होता है।
  • इसे स्थापित और संचालित करना मुश्किल होता है।
  • यह बहुत जटिल होता है जिसके कारण इसे संचालित करने के लिए विशेषज्ञों को होना आवश्यक है। सामान्य व्यक्ति द्वारा इसे संचालित नहीं किया जा सकता।
  • इसमें ऑप्टिकल फाइबर केबलों का प्रयोग किया जाता है जो इसे खर्चीला बनाता है।
  • WAN ज्यादा फैला और खुला हुआ होता है इसलिए यह LAN और MAN से कम सुरक्षित होता है।
  • अगर इसमें कोई समस्या आती है तो उसे fix करने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।
  • इसमें Disconnect होने की समस्या बहुत ज्यादा होती है।
  • इसमें अलग से Security software की जरूरत पड़ती है।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने