Public WiFi security risks in hindi

Public WiFi security risks in hindi

Public WiFi इंटरनेट चलाने के लिए free source हो सकता है लेकिन यह फ्री होने के साथ-साथ नुकसानदायक भी हो सकता है अगर आप इसका प्रयोग सही तरीके से नहीं करते।

Public WiFi का का सही प्रयोग न करने से हमें कई नुकसानों का सामना करना पड़ सकता है —

  1. अगर आप Public WiFi का प्रयोग करते हैं तो आपके Online behaviour को track किया जा सकता है। जैसे — आपने कौन-कौन से website visit किये हैं, Browsing data, Browsing history इत्यादि।
  2. आपके मोबाइल या कंप्यूटर को remotely access किया जा सकता है। 
  3. आपके personal information को चुराया जा सकता है।
  4. personal information publicly expose हो सकता है। 
  5. आपके browsing data और online behaviour को collect करके आपको targeted adsदिखाया जा सकता है। 
  6. अगर आप public wifi का प्रयोग करके  कोई online payment करते हैं तो आपके cards के detail को collect किया जा सकता है जिसका प्रयोग आपके account से पैसे चुराने के लिए किया जा सकता है।
  7. आपके system पर कोई malicious software जैसे - Adware, Malware etc. को install करके आपको नुकसान पहुंचाया जा सकता है।

public wifi का प्रयोग करते समय अपने system को सुरक्षित कैसे रखें —

  1. अगर आप public wifi का प्रयोग कर रहे हैं तो अपने personal information को internet पर किसी से share न करें। 
  2. public wifi का प्रयोग हमेशा non-sensitive और non-personal information को access करने के लिए करें।
  3. public wifi का प्रयोग personal internet browsing के लिए न करें।
  4. public wifi का प्रयोग online payment के लिए न करें।
  5. public wifi का प्रयोग करते समय किसी website में login न करें।
  6. public wifi का प्रयोग करते समय Non-HTTPs sites पर visit न करें।
  7. public wifi का प्रयोग किसी trusted VPN (virtual private network) के साथ ही करें। 
  8. Trusted public wifi का ही प्रयोग करें।
  9. public wifi का प्रयोग information gathering (reading, web browsing) जैसे कामों के लिए करें। Information sharing (जैसे - Messaging, calling, sharing etc.) के लिए public WiFi का प्रयोग कभी न करें।

एक टिप्पणी भेजें

Please do not spam we are commited to give you knowledgeable things.

और नया पुराने